‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई:22 साइबर ठग गिरफ्तार, 26 मोबाइल और 19 फर्जी सिम बरामद

डीग पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस अभियान में गोपालगढ़, सीकरी, कामां और पहाड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 22 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 26 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 19 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये ठग पहाड़ों की तलहटी और खेतों के बीच बैठकर अपना अवैध कारोबार चला रहे थे। वे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल आईडी बनाते थे। इन प्रोफाइलों पर सस्ते दामों में गाय-भैंस, कार या लैपटॉप बेचने का झांसा देकर लोगों से कोरियर और डिलीवरी चार्ज के नाम पर पैसे ऐंठते थे। इन ठगों ने अब तक सैकड़ों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस अब इन साइबर ठगों के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इनके पीछे छिपे अन्य बड़े अपराधियों का भी पता लगाया जा सके। डीग पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पिछले दो वर्षों में डीग पुलिस 2,000 से अधिक साइबर ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *