शादी समारोह में चोरी करने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार:शादी में लाखों रुपए के गहने नगदी लेकर हुई थी फरार, पुलिस ने महिला से माल बरामद किया

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के आरोग्य नगर में शादी समारोह में महिला के द्वारा पर्स में कट लगाकर लाखों रुपए के गहने और नगदी चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से चोरी किए हुए आभूषण और नगदी बरामद की है। कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि थाना महावीर नगर कोटा शहर के द्वारा जैन जनउपयोगी धर्मशाला आरोग्य नगर से शादी समारोह के दौरान पर्स में कट मारकर गहने व नगदी चोरी की वारदात करने वाली एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। महिला चोर सुनिता उर्फ आलिया (20) जो कि कोटा के बावरी बस्ती थाना कुन्हाडी में रहती है। पांच मुकदमे अलग-अलग थानों में पूर्व में भी इस महिला पर लगे हुए हैं। पुलिस ने शादी समारोह में लाखों रुपए के गहनों की चोरी के प्रकरण में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। 4 दिन पहले आरोग्य नगर के जैन धर्मशाला में तोरण के वक्त दूल्हे की चाची के कंधे पर टंगे पर्स में कट लगाकर महिला ने नगदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। महिला के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र खुलासा व मुल्जिमो की गिरफ्तारी के लिए अति. पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के निर्देशन में मनीष शर्मा, आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक के सुपरविजन में रमेश कविया पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना महावीर नगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीमों के द्वारा फील्ड इन्टेलिजेन्सी एवं तकनीकी सहायता से सूचनाएं संकलित की गई। जिसमें घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज में हुलिये के आधार पर तलाश प्रारम्भ की गई एवं पुलिस के परम्परागत मुखबिर सिस्टम को एक्टिवेट किया गया। आसूचना व तकनीकी सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाली संदिग्ध की पुलिस टीम द्वारा पहचान करते हुए शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया गया और चोरी हुए माल को बरामद किया गया। गिरफ्तार महिला के विरूद्ध पूर्व में भी कोटा शहर के कई थानों में चोरी के आपराधिक प्रकरण दर्ज है। फरियादी गिरीश शर्मा ने महावीर नगर थाने में दिनांक 22 फरवरी को रिपोर्ट दी की मेरे भतीजे कनिष्क शर्मा की शादी के दौरान जैन उपयोगी भवन आरोग्य नगर से तोरण के कार्यक्रम के दौरान मेरी पत्नि के कंधे पर टंगे हुये बैग के कट लगाकर अज्ञात व्यक्ति 10-12 हजार रूपये नगद व एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने की चुड़ी, एक सोने का ब्रेसलेट, एक सोने की अंगूठी जिनका कुल वजन 60 ग्राम के लगभग को चुरा कर ले गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *