छत्तीसगढ़ के साहित्यकार को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान:बलौदाबाजार के कौशिक मुनि त्रिपाठी चुने गए; देश भर के 100 प्रतिभाओं को विश्व प्रतिभा पुरस्कार

नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन ने 22 फरवरी 2025 को एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के साहित्यकार कौशिक मुनि त्रिपाठी को विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2025 से नवाजा गया। त्रिपाठी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। उनकी सैकड़ों रचनाएं देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। वे पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। 100 प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान इस समारोह का मुख्य उद्देश्य देवनागरी लिपि का संरक्षण और भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंधों को मजबूत करना था। पांच हजार आवेदनों में से चुने गए 100 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें नेपाल, भारत, अमेरिका और तंजानिया के प्रतिभागी शामिल थे। 18 राज्यों के साहित्यकार हुए शामिल समारोह में नेपाल सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, पदक, अंगवस्त्र, रुद्राक्ष माला और नेपाली टोपी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 18 राज्यों से 53 महिलाओं और 47 पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। समारोह के अंतिम सत्र में दर्जनों कवियों ने काव्य पाठ किया। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन के बारे में बता दें कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि साहित्यिक संस्था है जो साल में कई आयोजन कर देश विदेश के कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, शिक्षक, समाजसेवी आदि को प्रोत्साहित करती आई है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने कहा कि युवा साहित्यकार कौशिक मुनि त्रिपाठी बलौदाबाजार के ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में अपनी रचनाओं से अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। इनको अभी तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई रचनाएं देश विदेशों की पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *