मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिजन को टीकमगढ़ में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उनकी भतीजा बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उमिता राहुल लोधी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर 22 फरवरी की देर रात 10.30 बजे ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नामक एक आईडी से धमकी भरा कमेंट आया। इसमें लिखा था- हमारे पास हाईड्रोजन बम है। हम बनाना जानते हैं… नेताओं को हम खुद ही मारेंगे। इस कमेंट में उमिता और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उमिता लोधी ने तुरंत उस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। कमेंट के कुछ ही घंटों बाद दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर भी धमकाने पहुंच गए। ब्रिजेंद्र कुशवाह नाम की आईडी से किया कमेंट तेरे बेटे को भुगतना है। हमारे पास हाईड्रोजन बम है। हम बनाना जानते हैं…
नेताओं को हम खुद ही मारेंगे, तुम लोगों को ही मार के लेकर जाएंगे…
हाईड्रोजन बम 30 दिन बाद फोडूंगा, हमें ढूंढने से पहले भ्रष्टाचारियों को खोजो तो खैर है…
वरना हम कुछ भी कर सकते हैं… रात 11 बजे चेहरा छिपाकर पहुंचे थे युवक उसी रात करीब 11 बजे, जब उमिता लोधी देहात थाना क्षेत्र स्थित अपने बंगले पर थीं, तो दो अज्ञात युवक उनके बंगले के सामने पहुंचे। इन युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उमिता लोधी ने उन्हें छज्जे से देखा। आरोप है कि युवकों ने उन्हें देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दोहराई। उमिता लोधी के शोर मचाने पर एक अन्य व्यक्ति अमर सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। चेहरे ढंके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। इस घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल अपने पति राहुल सिंह लोधी को दी। साइबर सेल की टीम जांच में जुटी अगले दिन, 23 फरवरी को उन्होंने देहात थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3), और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, साइबर पुलिस की टीम उस सोशल मीडिया आईडी की जांच में जुट गई है, जिससे यह धमकी दी गई थी। पूर्व विधायक बोले- टीआई को सब बता दिया
पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी ने मामले पर कहा- मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना है। मैंने देहात थाना टीआई को बता दिया है। बता दें कि राहुल सिंह लोधी उमा भारती के बड़े भाई हरबल सिंह के बेटे हैं। राहुल के बड़े भाई सिद्धार्थ लोधी विदेश में रहते हैं। राहुल सिंह लोधी ने स्नातक की डिग्री हासिल की है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। 2018 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 47 खरगापुर से जीते थे। 26 अगस्त 2023 को शिवराज मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बने। 2023 विधानसभा चुनाव में खरगापुर से चुनाव हार गए। उमिता सिंह उनकी दूसरी पत्नी हैं। साल 2022 में वे एक वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतीं। राहुल और उमिता का 10 साल का बेटा है। फिलहाल, राहुल अपने माता-पिता, पत्नी और बेटे के साथ प्रहलाद पुरम कॉलोनी स्थित मकान में रहते हैं। ये खबर भी पढ़ें… 43 दिन से लापता विधायक बोले-नशा कारोबारी मेरे पीछे पड़े 3 जनवरी को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद सुलझाने पहुंचे मऊगंज से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल अगले दिन से गायब थे। विधायक के भोपाल में होने की जानकारी मिली तो दैनिक भास्कर ने उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा- नशा कारोबारी मेरे पीछे पड़े हैं। वे मेरे ऊपर हमला करने आए थे। पढ़ें पूरी खबर…


