गुरुद्वारा मॉडल टाउन में करवाया समागम

जालंधर | गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में संक्रांति के अवसर पर रविवार को गुरमत समागम करवाया गया। प्रधान महिंदरजीत सिंह ने बताया कि सुबह और शाम को दीवान सजाए गए। इसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई सुखवंतजीत सिंह के अलावा भाई शमशेर सिंह और भाई गुरदेव सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचक भाई परमजीत सिंह और बीबी जसजीत कौर ने गुरमत विचारों से संगत को गुरु साहिब द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान महेंद्रजीत सिंह, कमेटी सदस्य जसप्रीत सिंह सेठी, जोगिंदर सिंह गुंबर, परमिंदर सिंह, कंवलजीत सिंह कोछड़, कुलतारन सिंह आनंद, डॉ. एचएम हुरिया, एचएस भसीन, तेजदीप सिंह सेठी, गगनदीप सिंह सेठी ने हाजिरी भरी। भोग के बाद गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *