जालंधर| हिम सेवा मंडल ने मंगलवार को 6वां वार्षिक पारिवारिक उत्सव जालंधर छावनी में धूमधाम से मनाया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. कुलबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रोग्राम का संचालन मंडल के वरिष्ठ महामंत्री राजिंदर कुमार ने किया। उसमें हिमाचली लोकगायक कलाकारों ने रंगा रंग प्रोग्राम प्रस्तुत किया। मुख्यअतिथि के रूप में डॉ. संजीव गोयल व अन्य लोग शामिल हुए। उन्होंने मंडल को सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं हिमाचल से आए कलाकारों को सम्मानित किया गया। यहां राकेश राठौर, रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, राजिंदर बेरी, हरजीत चड्ढा, बलबीर, शिवम शर्मा, रमन देवी, ईशादीप कौर, डॉ. बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।