जामताड़ा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका:बेना ओवर ब्रिज के पास घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

जामताड़ा में बेना ओवर ब्रिज के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका होने से भीषण आग लग गई। चंदन तिवारी के घर के पास खड़ी स्कूटी में अचानक विस्फोट हुआ। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी के साथ बाइक भी जली घटना के समय चंदन तिवारी घर के बाहर बैठे थे। आग में उनकी एक बाइक, कंप्यूटर, लैपटॉप, कपड़े और घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। प्रशासन से मदद की गुहार सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चंदन तिवारी ने बताया कि उनकी पूरी मेहनत की कमाई इस आग में नष्ट हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटना से इलाके में दहशत मच गयी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *