कोंडागांव में विधिक साक्षरता शिविर:छात्राओं को कानूनी जागरूक किया गया; साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट के बारे में दी जानकारी

कोंडागांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं को कानूनी जागरूकता से अवगत कराने के लिए आयोजित इस शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम रखा गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीएससी) पॉक्सो कमलेश कुमार जुर्री और जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश विक्रम प्रताम चंद्रा ने छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट की जानकारी छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दी गई। मोबाइल के सही इस्तेमाल और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। यातायात नियमों की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। कार्यक्रम में प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार भट्ट, प्राचार्य सीके कोर्राम, चंद्रशेखर ठाकुर और व्याख्याता शिक्षक मुकुंद देहारी मौजूद रहे। अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन और लोकेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं भी शिविर में शामिल हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *