जेईई मेन .जल्द मिलेगी सिटी इंटीमेशन स्लिप, पहला सेशन 22 जनवरी से होगा

भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन-1 की सिटी इंटीमेशन स्लिप अब जल्द ही जारी कर दी जाएगी। 22 जनवरी से जेईई के पहले सेशन का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। सिटी इंटीमेशन स्लिप से छात्रों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल पाएगी। अगर किसी छात्र को होम टाउन के अलावा सेंटर अलॉट हुआ है तो वह समय पर वहां पहुंचे। पहला सेशन 22 से लेकर 31 जनवरी तक चलेगी। एडमिट कार्ड पर छात्र को उसका रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां मिलेंगी। हर साल एडमिट कार्ड से पहले एनटीए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करता है। हालांकि एनटीए का प्रयास रहता है कि छात्रों को उनके शहर में केंद्र आवंटित किया जाए। संबंधित शहरों में ऑनलाइन केंद्रों की कमी के कारण ही छात्रों को अन्य शहरों में केंद्र आवंटित किए जाते हैं। यही वजह है कि फॉर्म फिलिंग के समय तीन शहरों की चॉइस छात्रों से भरवाई जाती है। जालंधर| आईआईटी मद्रास की ओर से स्पोर्ट्स कोटा लागू करने के बाद अब फाइन आर्ट्स और कल्चर एक्सीलेंस कोटा भी लागू कर दिया है। म्यूजिक, थिएटर, डांस व फाइन आर्ट्स में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को इस कोटे के तहत दाखिला दिया जाएगा। हाल ही में आईआईटी मद्रास ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत बीटेक में दो स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया है। आर्ट्स और कल्चर कोटा में साल 2025 से एडमिशन दिया जाएगा। इन विशेष कोटे में दाखिला हासिल करने के लिए छात्रों की जेईई एडवांस्ड क्रेक करना होगा। आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी. कामाकोटि ने इसकी ऑफिशियल जानकारी दी है। जालंधर| यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (आईईएस) और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विसेज (आईएसएस) के फाइनल अंक जारी कर दिए हैं। इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की 18 और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विसेज की 33 वैकेंसीज को भरने के लिए यह रिक्रूटमेंट ड्राइव शुरू की थी। निशक्तजन के उपलब्ध नहीं होने के कारण आईएसएस के लिए 31 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। प्रोविजनल रिजल्ट तीन माह के लिए वैलिड रहेगा। 21 से 23 जून तक दोनों एग्जाम आयोजित किए गए थे। अगस्त में परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया था। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट https://www.up conline.nic.in पर जाकर अपने फाइनल अंक देख सकते हैं। आईआईटी मद्रास – फाइन आर्ट्स व कल्चर एक्सीलेंस कोटे में भी मिलेगा दाखिला यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन – आईईएस और आईएसएस के फाइनल मार्क्स हुए जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *