लुधियाना में फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार:जेल में बंद मकान मालिक, पैसों को लेकर हुआ विवाद, दहशत फैलाने के लिए चलाई गोली

लुधियाना पुलिस ने तीन दिन पहले हुई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोट मंगल सिंह की गली नंबर-4 में हुई इस घटना में आरोपियों ने एक घर के बाहर फायरिंग की थी। पीड़िता सोनिया रानी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ मौसी नीलम खौसला के घर गई थी। कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया और जब किसी ने नहीं खोला तो फायरिंग कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। एसीपी सतविंदर सिंह विर्क के अनुसार, पकड़े गए आरोपी नवदीप उर्फ नवी, बलवंत सिंह और नीतीश कुमार लुधियाना में गैंग बनाकर दहशत फैलाते हैं। जिस घर पर फायरिंग की गई, उस घर का मालिक जोनी वर्तमान में जेल में बंद है। जेल में पैसों के लेनदेन को लेकर जोनी का आरोपियों के साथियों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने जोनी के घर पर फायरिंग करवाई। पहले भी है मामले दर्ज पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न थाने में मामले दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *