बठिंडा में डीसी-एसएसपी पहुंचे नशा मुक्ति केंद्र:युवाओं को नशे से बचाने की अपील, कमियों को दूर करने के निर्देश

पंजाब के बठिंडा जिले के डीसी शौकत अहमद और एसएसपी अमनीत कौंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर जिले के दो नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा किया। डीसी शौकत अहमद ने बताया कि यह पंजाब का सबसे बड़ा नशा मुक्ति केंद्र है। उन्होंने कहा कि इसे एक बेड सेंटर में बदलने की तैयारियां चल रही हैं। केंद्र में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए टीम को निर्देश दिए गए हैं। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने की सलाह दी। जिले में इस विषय पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। एसएसपी ने अभिभावकों से की अपील एसएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि वे नशे की लत से पीड़ित अपने बच्चों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराएं। उन्होंने बताया कि केंद्र में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे को समाज से खत्म करना और युवा पीढ़ी को बचाना सभी की जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *