बिलासपुर मेयर पूजा विधानी की शपथ समारोह में आएंगे सीएम:28 को होगा आयोजन, 15 दिन बाद सभापति और एमआईसी का होगा गठन

बिलासपुर नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी समेत पार्षद 28 फरवरी को शपथ लेंगे। सुबह 11 बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव सहित भाजपा के नेता भी मौजूद रहेंगे। आयोजन मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन में होगा। शपथ ग्रहण के 15 दिन बाद सभापति तय करने के साथ ही एमआईसी का गठन किया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव में बिलासपुर सहित प्रदेश के सभी 10 नगर निगम में भाजपा ने परचम लहराया है। ऐसे में संगठन के साथ ही निर्वाचित महापौर समारोह आयोजित कर शपथ ग्रहण करने की तैयारी में है। बिलासपुर में महापौर पूजा विधानी समेत भाजपा के 49 पार्षद जीत कर आए हैं। इस बड़ी जीत को देखते हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह होना है। ऐसे में अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएम साय सहित दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित भाजपा के पदाधिकारी से लेकर स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि अभी नगर निगम में कलेक्टर अवनीश शरण प्रशासक हैं। शपथ ग्रहण के बाद मेयर पूजा विधानी निगम दफ्तर पहुंचकर पदभार संभालेंगी। शपथ ग्रहण के 15 दिन बाद सभापति और एमआईसी का गठन
कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण के 15 ​दिन बाद सभापति बनाने के साथ ही एमआईसी का गठन किया जाएगा। समारोह के बाद भाजपा की बैठक होगी, जिसमें सभापति और एमआईसी मेंबर के नामों पर चारों विधायकों से रायशुमारी की जाएगी। हालांकि, सभापति के लिए विधायक अमर अग्रवाल की पसंद को ही तवज्जो दिया जाएगा। एमआईसी सदस्यों के लिए सभी विधायकों की सहमति लेकर नाम तय किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *