रायगढ़ में ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर:4 घायल, महाकुंभ से लौटते समय हादसा; आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए। घायल सक्ती जिला के रहने वाले हैं और उत्तरप्रदेश प्रयागराज कुंभ मेला गए थे। जहां से स्कॉर्पियो वाहन में सवार हो कर लौट रहे थे। तभी ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिला के ग्राम गिरगिरा का रहने वाला भूपेन्द्र साहू (28) वाहन चलाने का काम करता है। करीब तीन दिन पहले गांव के अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कुंभ मेला गया हुआ था। मंगलवार को भूपेन्द्र साहू, लता पटेल, डाॅली पटेल और शंकर दास महंत स्कॉर्पियो वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वे लोग लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलीकुंडा खड़ीपहाड के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रक सीजी 04 एलटी 7032 के चालक ने स्कॉर्पियो को ठोक दिया। इससे स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और स्कॉर्पियो में सवार चारो लोग घायल हो गए। लता पटेल और डाॅली पटेल को गंभीर चोट पहुंची। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज वहीं गंभीर रूप से घायल लता और डाॅली को इलाज के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर भाग निकला। घटना के बाद भूपेन्द्र ने मामले की सूचना लैलूंगा थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 125(ए)-बीएनएस, 281-बीएनएस के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *