राजस्थान में दिन में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, होली तक राज्य के कुछ शहरों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 20 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर, बीकानेर, बाड़मेर में रात में भी सर्दी अब कम हो गई। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज हो रहा है। हल्की बारिश से बदला मौसम पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ शहरों में सोमवार सुबह से हल्के बादल छाए रहे। जयपुर, टोंक के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। जयपुर, टोंक के अलावा अलवर, सीकर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ के एरिया में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जबकि पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि कोटा में 30.9, अजमेर में 30.6, पिलानी, नागौर में 30.7, बारां में 30.3 और निवाई (टोंक) में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में सर्दी कम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर दिन में तापमान बढ़ने और गर्मी बढ़ने के साथ अब सुबह-शाम की सर्दी भी कई शहरों में बहुत कम हो गई। जयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर से जुड़ी अपनी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।


