भरतपुर के भुसवार थाने में तैनात दो कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि इन दोनों कॉन्स्टेबल ने 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक युवती को थाने लेकर आए थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद एसपी दिगंत आनंद ने यह कार्रवाई की है। इस पूरे मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक ने बाइक का पीछा किया
बर्खास्त कॉन्स्टेबल का नाम सोनू और परमवीर है। इस पूरे मामले का वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया- 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे उसके घर के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर सवार दो युवक एक युवती को अपने साथ लेकर जा रहे थे। शक होने पर उसने बाइक का पीछा किया। बाइक सीधे भुसावर पुलिस थाने के अंदर पहुंची थी। मोबाइल छीनने और मारपीट का आरोप
युवक का आरोप है कि घटना का वीडियो बनाया तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जब्त कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। बदनामी के डर से परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


