राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को पीटा, हड़ताल में फंसे दूसरे राज्यों के पैसेंजर, विधायक बोले- गैंगस्टर्स को ठोकें

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। विधानसभा में विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने गैंगस्टर्स को ठोंकने की मांग की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. रवींद्रसिंह भाटी बोले- UP-बिहार की तर्ज पर गैंगस्टर्स को ठोकें
धानसभा में शून्यकाल के दौरान व्यपारियों और आम लोगों को गैंगस्टर्स से मिलने वाली धमकियों का मामला गूंजा। निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने कहा-हमें यूपी-बिहार, मुंबई की तर्ज पर गैंगस्टर्स को ठोंकने की आवश्यकता है। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल
राजस्थान में प्राइवेट बसों और टैक्सियों की हड़ताल से लाखों पैसेंजर्स फंस गए हैं। करीब 35 हजार बसें सोमवार रात 12 बजे से नहीं चल रही हैं। खाटूश्याम मेले के लिए दूसरे राज्यों से आए यात्री जयपुर में ही फंस गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. उदयपुर में विजय-रश्मिका की शादी की रस्में शुरू
साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में मंगलवार से शुरू हो गई हैं। दो दिन बाद यानी 26 फरवरी को शादी होगी। विजय ने शादी से पहले पूल पार्टी की। वहीं रश्मिका ने भी प्री-वेडिंग डिनर की फोटो शेयर की। पूरी खबर पढ़ें 4. छात्रा की हत्या कर लोगों संग धरने पर बैठा आरोपी
बीकानेर में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन किया है। आरोपी ने छात्रा की हत्या करने के बाद ग्रामीणों व परिजनों के साथ एक दिन धरने पर भी बैठा रहा। पूरी खबर पढ़ें 5. स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को पीटा
बीकानेर में एक युवक ने सरकारी स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पीट दिया। जाति प्रमाण-पत्र के अधूरे दस्तावेज पर प्रिंसिपल ने साइन करने से मना किया तो आरोपी भड़क गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. बंजी जंपिंग में लड़की की गर्दन टूटी, भास्कर पड़ताल में सच सामने आया
सिरोही जिले के माउंट आबू कस्बे में 15 फरवरी को बंजी जंपिंग के दौरान एक लड़की की गर्दन टूटने का एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि उदयपुर की इस युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7. सवाई माधोपुर BDO एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी जयपुर की टीम ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) और अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 8. रात को थाने में युवती लाने पर दो कॉन्स्टेबल बर्खास्त
भरतपुर के भुसवार थाने में तैनात दो कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि इन दोनों कॉन्स्टेबल ने 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक युवती को थाने लेकर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. राजस्थान में मिले एक हजार साल पुराने मंदिर के अवशेष खेतड़ी में पुरातत्व विभाग को काफी पुरानी आबादी के अवशेष मिले हैं। अब तक यहां 11वीं सदी यानी करीब एक हजार साल पहले के अवशेष मिल चुके हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण अवशेष मंदिर के हैं। कई मूर्तियां को भी सुरक्षित रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. यूडीएच की अनुदान मांगों पर होगी बहस
विधानसभा में बुधवार को यूडीएच की अनुदान मागों पर बहस होगी… इसके बाद मंत्रियों के जवाब के बाद डिमांड्स पारित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *