जालोर में 26 केंद्रों पर होगी रीट परीक्षा:14174 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 5 दिन रोडवेज की बसों में कर सकेंगे निशुल्क सफर

जालोर सहित प्रदेश भर में 2 दिन 27 व 28 फरवरी को शिक्षक भर्ती के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जालोर में 26 केन्द्र घोषित किए गये है। जिसमें 14174 परीक्षा भाग लेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा 27 व 28 फरवरी को रीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर जिले के आहोर उपखण्ड में 6, गोदन में 1, सायला के मांडवला में 2 और जालोर जिला मुख्यालय पर 17 परीक्षा केन्द्र बनाए है। इसमें दो दिन में कुल तीन पारियों में एग्जाम होंगे। 27 फरवरी को लेवल- 1 की 16 परीक्षा केन्द्रों पर 3399, लेवल-2, की द्वितीय पारी में 21 परीक्षा केन्द्रों पर 4839 व 28 फरवरी को 26 परीक्षा केन्द्रों पर 5936 परीक्षार्थी भाग लेंगे। वहीं करीब 1100 परीक्षार्थी लेवल-1 व लेवल-2 दोनों में भाग लेंगे। प्रत्येक केन्द्र पर 6 पुलिस के जवान संभालेंगे केन्द्र की व्यवस्था एएसपी मोटाराम गोदारा ने बताया कि रीट परीक्षा इस बार जालोर में 26 केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिसको लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक डीएसपी स्तर के अधिकारी को सुपरवाइजर व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 2 से 3 केन्द्रों के बीच मोबाइल पार्टी का गठन किया है। जिसमें सीआई स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया है। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एएसआई व हेड कॉन्स्टेबल के नेतृत्व में 2 महिला कर्मी, पुलिस कर्मी व 2 होमगार्ड कर्मी व्यवस्था को संभालेगे। सभी परीक्षार्थियों को पूरा चेक कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश देगे। वहीं परीक्षा को लेकर प्रत्येक पेपर कोऑर्डीनेटर के साथ एक पुलिस जवान को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डीएसपी व सीआई के नेतृत्व में 3 फ्लांइग टीमों का गठन किया गया है। जो हर वक्त संदिग्ध होटल व धर्मशाला सहित अन्य संदिग्ध लोगों की जांच करेंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए है। इसके अनुसार परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अपने साथ प्रवेश-पत्र, नीला अथवा काला पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, कोई एक मान्य फोटोयुक्त मूल आधार कार्ड पहचान-पत्र एवं इसके अनुपलब्ध होने पर ड्राइविंग लाईसेंस, निर्वाचन पहचान-पत्र आदि अन्य राजकीय फोटोयुक्त पहचान-पत्र मय स्वप्रमाणित फोटो प्रति लाना अनिवार्य है। यह सभी सामग्री रहेगी बैन परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटुथ या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी आदि किसी प्रकार का आभूषण, पर्स, हैंडबेग, डायरी वगैरह लाना निषेध है। परीक्षार्थी इस प्रकार की कोई सामग्री साथ लाता है तो उसे अपनी स्वयं की जिम्मेदारी पर परीक्षा केन्द्र के बाहर रखना होगा। परीक्षा केन्द्र पर इन वस्तुओं को रखने व सुरक्षा की कोई व्यवस्था एवं जिम्मेदारी नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र पर दो घंटे पहले पहुंचना जरूरी सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना जरूरी है। जिससे पुलिस द्वारा स्केनिंग आदि समय से की जा सके। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी को प्रथम पारी में प्रातः 9 बजे तथा द्वितीय पारी में अपरान्ह 2 बजे के पश्चात परीक्षा केन्द्र में प्रवेशज्ञा नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा समाप्ति से पूर्व परीक्षा कक्ष छोडने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों की सहुलियत के लिए 12 बसे चलेगी जालोर यातायात प्रबंधक ओम लीलावत ने बताया कि जालोर में रीट परीक्षा को लेकर 25 फरवरी से परीक्षार्थी निशुल्क यात्रा कर जालोर-आहोर व सायला के मांडवला तक पहुंच रहे है। परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए सुबह सांचौर से 2, रानीवाड़ा से 2, भीनमाल से 3, जसवंतपुरा, चितलवाना, भाद्राजून,बागोड़ा व सिवाणा से 1-1 रोडवेज बसों की सुविधा कि गई है। इसके अलावा जरूरत के साथ और बसों को रवाना किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *