बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 8 वर्षीय बच्ची की हत्या में उसकी मां को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका की मां रीना देवी का फेसबुक पर बाबू दास मुर्मू से प्रेम संबंध था। बच्ची इस रिश्ते का विरोध करती थी। इससे नाराज होकर रीना और उसके प्रेमी ने बच्ची की हत्या की साजिश रची। गांव के बाहर झाड़ियों में मिला था शव एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि घटना 5 मई की है। बच्ची अपने परिवार के साथ महलीजारा गांव में एक शादी समारोह में गई थी। रात करीब 9 बजे वह समारोह से गायब हो गई। अगली सुबह उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। मां के प्रेमी और उसके दोस्त ने बच्ची से किया था रेप आरोपियों ने शादी समारोह में मौजूद शिवनारायण बेसरा को शराब और पैसों का लालच देकर अपनी साजिश में शामिल किया। बेसरा और बाबू दास मुर्मू ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।


