कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के गौरी शंकर मुहल्ले में चेन स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात सामने आई है। निर्मला देवी नाम की महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए घटना सुबह की है, जब निर्मला देवी जैन मंदिर जा रही थीं। घर से कुछ दूर दो बदमाश बाइक पर पहले से घात लगाए बैठे थे। पीछे बैठे बदमाश ने महिला का हाथ पकड़ लिया। बाइक स्टार्ट कर महिला को घसीटते हुए आगे के मोड़ तक ले गया। इसके बाद बदमाशों ने महिला के गले से ढाई तोले का सोने का चेन छीन लिया। चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश बदमाशों ने वहां से गुजर रही एक अन्य महिला के गले से भी चेन छीनने का प्रयास किया। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।


