लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा बंद:टोल वसूली के विरोध में तीसरे दिन भी किसानों का धरना रहा जारी

सादुलपुर, राजगढ़-झुंझुनू मार्ग पर स्थित लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा पर टोल वसूली के विरोध में किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों के आह्वान पर सोमवार को टोल प्लाजा पूरी तरह बंद रहा। धरने के तीसरे दिन जैतपुरा गांव के किसानों ने कमान संभाली। आंदोलन समिति के अनुसार, मंगलवार को ढाणी मोजी गांव के किसान धरने का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, डीवाईएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सौरभ जानू और पूर्व सरपंच कृष्ण मीणा सहित बड़ी संख्या में किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े कॉमरेड दीपाराम, कॉमरेड शेरसिंह डांगी, सोमबीर बैरासर, सतीश पूनिया, रणबीर जैतपुरा, श्रवण श्योराण और संतोष कुमार जैसे कई किसान प्रतिनिधियों ने सभा को संबोधित किया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक टोल वसूली पूरी तरह बंद नहीं होती और प्रशासन के साथ सकारात्मक बातचीत नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने 26 फरवरी को प्रस्तावित किसान महापंचायत में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसे किसानों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई बताते हुए एकजुट रहने की अपील की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *