सीएम ने कहा- जीत और हार कार्यकर्ता पर निर्भर:मदन राठौड़ बोले- राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ता की भूमिका अहम

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि किसी भी पार्टी की हार और जीत उसके कार्यकर्त्ताओ पर निर्भर होती है। कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व निर्माण होता है। व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है। सीएम प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा- बीजेपी में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, यही उसकी वैचारिक शक्ति का आधार है। एक विचार को लेकर चलने वाला यह राजनीतिक दल आज देशभर में वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व निर्माण होता है। व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है। राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ता की भूमिका अहम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- बीजेपी में प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशों को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि 7 मार्च से 15 अप्रैल तक देशभर में प्रशिक्षण महाभियान चलाया जाएगा। प्रदेश स्तर के बाद जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *