झालावाड़ में सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद यात्रा का मंगलवार को अंतिम दिन था। यह यात्रा दोपहर कोलाना ग्राम पंचायत में जनसुनवाई के साथ शुरू हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, पट्टे और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद दुष्यंत सिंह ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया और लंबित मामलों के समय पर समाधान के निर्देश भी दिए। सांसद ने बताया कि जनसंवाद यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनसुनवाई के बाद सांसद दुष्यंत सिंह अपनी पदयात्रा के लिए रवाना हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी चल रहे थे। कोलाना में आयोजित जनसुनवाई में एडवोकेट श्याम सुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, हेमंत सिंह सोजपुर, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, पीडब्ल्यूडी एसई मुकेश मीना, सीईओ शंभू दयाल मीणा, विमल सुराणा, प्रकाश वर्मा, रंजीता पांडे, लालीबाई भील, कृष्णा मंडलोई, अरुणा मीना, सरपंच रामचंद्र स्वामी और ग्राम विकास अधिकारी दुष्यंत दाहवा सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह जनसंवाद पदयात्रा खानपुर विधानसभा के बकानी से शुरू हुई थी और मंगलवार रात तक पूरी हुई।


