बीकानेर रेप-मर्डर केस पर बोले लोग-दरिंदे को फांसी दो:न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन की चेतावनी; भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बीकानेर में 13 साल की छात्रा के साथ रेप-मर्डर की वारदात करने वाले को फांसी देने की मांग की जा रही है। भीलवाड़ा में मंगलवार को लोग कलेक्ट्रेट के बाहर जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि बीकानेर जिले के एक गांव में 13 साल की बालिका के साथ रेप की कोशिश की गई। फिर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जो भी दोषी हों उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार को सहायता दिलवाने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक समाज की बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, यह आंदोलन जारी रहेगा। परीक्षा देने निकली थी बच्ची ज्ञापन देने आए लोगों ने कहा- हम सभी लोग भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देने आए हैं। 13 साल की बच्ची घर से परीक्षा देने निकली थी। कुछ दरिंदे उसे किडनैप कर ले गए, रेप किया और लाश फेंककर चले गए। पढ़ने वाली बच्ची सुरक्षित नहीं है तो हम सबके लिए शर्म की बात है। यह समाज की बेटी, राजस्थान की बेटी है। जब तक पीड़ित परिवार न्याय नहीं मिलेगा, उन दरिंदों को फांसी की सजा नहीं मिलेगी और परिवार के लोगों को सहायता नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *