लुधियाना| शिवपुरी रोड स्थित वेद भारती आश्रम में सहयोग भजन मंडली द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंडली के प्रधान दीपक गुंबर के नेतृत्व में शिव पूजन व आरती के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में उमादत्त शर्मा, अविनाश सिक्का, राजेश गोगना, रणधीर आदि ने शिरकत की।


