बाइक पार्किंग को लेकर झगड़ा, पिस्टल के बट से 2 भाइयों पर हमला

लुधियाना| पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई, जब युवकों ने अपनी डब से देसी पिस्टल निकाल ली और इलेक्ट्रिशियन जतिन शर्मा व उसके भाई राहुल शर्मा पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पिस्टल के बट और डंडे से दोनों के सिर पर लगातार वार किए, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। वारदात 22 फरवरी की रात 2: 30 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर हुई। घायलों को लुधियाना के सोबती अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान देसी पिस्टल वहीं गिर गया। थाना कोतवाली पुलिस ने ईश्वर नगर निवासी जतिन शर्मा की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में जतिन ने बताया कि वह अपने भाई राहुल शर्मा और दोस्त सूरज कुमार के साथ कहीं जाने के लिए निकला था। रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ी कर रहा था, तभी वहां मौजूद दो युवकों से बाइक लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। युवक ने पिस्टल निकाल ली और दोनों आरोपियों ने डंडे व पिस्टल के बट से जतिन और राहुल के सिर पर वार किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *