भखारा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा बोर्ड परीक्षा का नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी पहले हायर सेकेंडरी भखारा में परीक्षा दिलाते थे। अधिकतम दूरी एवं व्यस्त मार्ग को दृष्टिगत रखते हुए हायर सेकेंडरी कोसमर्रा को परीक्षा केंद्र बनाया गया। विद्यार्थियों का फूल एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।


