मनेंद्रगढ़ | नगर की सामाजिक संस्था राजस्थान भवन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर पोद्दार द्वारा अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए सचिव विजय गाडोदिया, कोषाध्यक्ष आनंद सर्राफ, उपाध्यक्ष राजेंद्र पंसारी, सह सचिव सुदीप पोद्दार, अनुशासन समिति में कैलाश तोदी, निरंजन मित्तल, सोहन पोद्दार, वित समिति में व्यंकटेश अग्रवाल, पंकज गोयल, सार्थक अग्रवाल तथा डीजे साउंड सिस्टम में शिकायत व सहमति के लिए पवन गोयल, रघुनाथ पोद्दार, श्यामसुंदर पोद्दार, विजय गाडोदिया को मनोनीत किया गया है। नवीन पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अध्यक्ष श्यामसुंदर पोद्दार ने कहा कि संरक्षकों के मार्गदर्शन से संस्था को आगे बढ़ाने काम करेंगे।


