एसजीपीसी ने शहीदी गुरुपर्व पर पाक जाने वाले श्रद्धालुओं के आवेदन मांगे

अमृतसर | एसजीपीसी ने 5वें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं से आवेदन मांगे हैं। एसजीपीसी के अनुसार जून 2026 में पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में आयोजित होने वाले शहीदी गुरुपर्व समारोह में शामिल होने के लिए जत्था भेजा जाएगा। इच्छुक श्रद्धालुओं से पासपोर्ट के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन श्री अकाल तख्त साहिब के सचिव, जत्था प्रबंधक समिति, श्री अमृतसर के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। पासपोर्ट की प्रति सहित आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में देने होंगे। एसजीपीसी ने कहा कि आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 5 मार्च, 2026 है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपने दस्तावेज पूर्ण कर जमा करवाएं, ताकि पाकिस्तान जाने वाले जत्थे की सूची नियमानुसार तैयार की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *