बिलासपुर| आर्यावर्त सनातन विकास परिषद द्वारा मंगलवार शाम 4 बजे इंदिरा विहार स्थित रामेश्वरम शिवालय मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। परिषद की कार्यकारिणी सदस्य प्रभा शुक्ला एवं सनातनी बहनों के नेतृत्व में भव्य भजन-कीर्तन और आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में अध्यक्ष शेफाली घोष सहित इंदु तिवारी, नीति श्रीवास्तव, माधुरी तिवारी, रेखा गुल्ला, सरोज वस्त्रकार, संतोषी महतो, माया कपाले, आभा पांडे, सरिता चौहान, पुष्पा पटेल, सीमा दीघास्कर, सुप्रभा आचार्य आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।


