बेमेतरा| शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला चीजगांव में न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम के सेवाराम साहू के नाती एवं नातिन के विवाह कार्यक्रम पर रखा गया। जिसमें विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को आमंत्रित कर भोजन कराया गया। न्योता भोज के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लड्डू, पापड़, सब्जी, दाल और चावल परोसा गया। बच्चों ने आनंदपूर्वक भोजन ग्रहण किया और आयोजन के प्रति खुशी जताई। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक लोकेश साहू, सहायक शिक्षक परमानंद तिवारी, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक तीजराम ठाकुर, शिक्षक अशोक साहू, दीपक लाल ठाकुर, संजय सरकार, स्वयंसेवी शिक्षिका मधु साहू सहित सेवाराम साहू और विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


