बिलासपुर| आल इंडिया लीनेस क्लबस छत्तीसगढ़ प्रांत के अंतर्गत लीनेस क्लब बिलासपुर सुप्रीम का गठन किया गया। शशि आहूजा ने बताया कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता है। डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट रश्मि अग्रवाल (दुर्ग) के नेतृत्व में लीनेस क्लब बिलासपुर सुप्रीम की नई टीम घोषित की गई। इसमें संरक्षक विमला मित्तल व रश्मि छाबड़ा, अध्यक्ष जॉली छाबड़ा, सचिव राधिका गिदवानी सहित विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इनके अलावा कोषाध्यक्ष नेहा मित्तल, उपाध्यक्ष शशि टुटेजा, शारदा गोयल व अंजली को बनाया गया। सह सचिव ज्योति खंडूजा, सह कोषाध्यक्ष श्वेता झुनझुनवाला, टेमर आकांक्षा छाबड़ा, टेल ट्वीस्टर कविता हरजानी, पीआरओ रश्मि बोले सहित अन्य नियुक्तियां भी की गईं।


