आनंद निकेतन के 50 बच्चों को बांटे होली किट

बिलासपुर| फ्रेंडस ऑफ शान कम्युनिटी ने आनंद निकेतन आश्रम में विशेष होली उत्सव का आयोजन किया। संस्था की ओर से 50 से अधिक बच्चों को होली किट वितरित की गई, जिसमें पिचकारी, गुलाल, इमरती, टोपी, लड्डू और जूस शामिल थे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व का आनंद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष शशि सिंह सिसोदिया, सचिव पुष्पा मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रीति पटेल, पीआरओ वर्षा तिवारी, एडवाइजर संध्या सिंह चौहान, आरती द्विवेदी और प्रीत साहू सहित आश्रम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था का उद्देश्य हर त्योहार पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *