भास्कर न्यूज | कोरबा वन परिक्षेत्र पसरखेत में तेंदूपता संग्रहण और अग्नि सुरक्षा पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जिला लघु वनोपज यूनियन के अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया, उप प्रबंध संचालक एसएस कंवर मौजूद रहे। प्रशिक्षण में बताया गया की शाख कर्तन के पहले अधिक घनत्व वाले क्षेत्र का चयन करें। चयनित क्षेत्र में धार वाले फावड़े से सफाई करें। महुआ पेड़ के नीचे आग न लगाएं। लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जंगल में किसी तरह की अवैध कटाई नहीं होनी चाहिए। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 500-500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण करने, तेंदूपत्ता कार्ड से मिलने वाले बीमा और छात्रवृत्ति योजना के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, संचालक मंडल सदस्य, प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक, फड़ मुंशी, संग्राहक किसान मौजूद रहे।


