राग, गजल और भजन के बीच कलाकारों को किया गया याद

भास्कर न्यूज | बेमेतरा शहर में स्व. दिनेश कसार (सुगम संगीत गायक) एवं पं. रामनाथ सिंह (फ़र्रुखाबाद घराना) की स्मृति में संगीतमय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सांगीतिक परिवार बेमेतरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुरों का अनुपम संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में भजन, गजल और पुराने यादगार गीतों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की मधुर स्वर लहरियों ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर पार्षद विकास तंबोली, पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू, पं. वीपी मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पं. नितिन डेगवेकर (तबला, मुंबई) एवं डॉ. विद्यानाय सिंह (तबला, रायपुर) की लयकारी ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। किशन कुमार देवांगन (शास्त्रीय गायन) ने रागों की प्रस्तुति दी। राजेश केसरी (गजल गायन) और रविकुमार (हारमोनियम संगत) ने अपनी भावपूर्ण संगत से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन के. नूतन प्रभात ने किया। बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, शहर के गणमान्य नागरिक और दिवंगतजनों के परिजन सहित अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *