11 गांवों के युवाओं को मिला हाईटेक मशीनों का प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | कोरबा एचटीपीपी कोरबा पश्चिम विस्तार परियोजना के निर्माणाधीन संयंत्र के निकट बसे 11 गांवों के युवाओं व स्कूली छात्रों के लिए 5 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण व दो दिवसीय सेमिनार और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुए। उत्पादन कंपनी की पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के तहत आयोजित सेमिनार में केन्द्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी व प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) कोरबा का सहयोग मिला। विषय चयन व आगे की तैयारी पर छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। रोजगार मूलक कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत युवाओं को प्लास्टिक उत्पाद निर्माण मशीनों की कार्यप्रणाली, रखरखाव, कंप्यूटर संचालन, कन्वेंशनल मशीनिंग और कंप्यूटर न्यूमेरिक कंट्रोल मशीनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आईटीआई तर्ज पर सयह प्रशिक्षण व्यावहारिक व रोजगारोन्मुखी रहा। 8 शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लिए सेमिनार एवं करियर काउंसिलिंग हुई। इनमें एनटीपीसी केवी स्कूल गोपालपुर, शासकीय हाईस्कूल स्याहीमुड़ी, छुरीकला स्कूल, विद्युतगृह स्कूल दर्री, सेजेस स्कूल जमनीपाली शामिल है। सेमिनार में छात्रों को 11वीं में विषय चयन, 12वीं के बाद स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की जानकारी, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही सिपेट की कार्यप्रणाली व प्लास्टिक उत्पाद निर्माण तकनीकों (इंजेक्शन मोल्डिंग, ब्लो मोल्डिंग आदि) की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का लोतलोता, स्याहीमुड़ी, चुईया, जमनीपाली, झाबू, पंडरीपानी, नवागांव-कला, डिंडोलभाठा, बिरवट, डोडकधरी व चिरहुट समेत 11 गांवों के युवाओं व छात्रों ने मार्गदर्शन पाया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य अभियंता एचके सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (तकनीकी एवं सहायक सेवाएं) एमके गुप्ता के निर्देशन में किया गया। सिपेट कोरबा के प्रशिक्षक रजनीश पांडेय, नीतीश कुमार, संजय बदुक व महेश तुड़ु का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *