श्रीमद् भगवद् गीता में हर समस्या का समाधान छिपा है : सतीश शर्मा

ननकट्ठी| नवचेतना आनंद समिति ननकट्ठी के तत्वावधान में हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह मंगलवार को कथावाचक पं. सतीश शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन की प्रत्येक ज्वलंत समस्या का दिव्य समाधान है। उन्होंने कहा कि जब-जब मनुष्य मोह, भ्रम, निराशा और द्वंद्व में फंसता है, तब गीता का ज्ञान उसे सही मार्ग दिखाता है। पं. शर्मा ने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि युद्ध से पूर्व दुर्योधन ने नारायणी सेना का चयन किया, जबकि अर्जुन ने स्वयं श्रीकृष्ण को चुना। यह चयन केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि विचारधारा का चयन था। उन्होंने समझाया कि भगवान को चुनने का तात्पर्य धर्म, सत्य और नीति को चुनना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *