बाबा बालकनाथ का 62वां महायज्ञ, भंडारा 15 मार्च को, 13 से महोत्सव

कम्युनिटी रिपोर्टर|भिलाई खुर्सीपार भिलाई स्थित सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ मंदिर में 62वां महायज्ञ और भंडारा का आयोजन 15 मार्च को िकया जाएगा। मंदिर कार्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। हर साल की तरह यह आयोजन 4 दिनों का होगा, जो 13 से 16 मार्च तक चलेगा। पहले दन 13 मार्च को सुबह 7 बजे झंडाफेरी निकाली जाएगी, जो खुर्सीपार के विभिन्न मार्गों से होते हुए जीई रोड से वापस मंदिर पहुंचेगी। दूसरे दिन 14 मार्च को बाबा का अभिषेक किया जाएगा। 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा होगा, जिसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका वंदना धीमान के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी होगी। इस वार्षिकोत्सव में करीब 1 लाख भक्तों के मंदिर में दर्शन के लिए आने की संभावना है। 50 हजार लोगों के भंडारा लेने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 मार्च को 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्त एक साथ आहुति समर्पित करेंगे। इस दिन भी भजनों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी को भंडारा खिलाया जाएगा। आयोजन में देश-विदेश से भी सैकड़ों भक्त हर साल आते हैं। उनकी सुविधा के लिए मंदिर कमेटी द्वारा विशेष प्रबन्ध किए जा रहे हैं। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। यह आयोजन पूर्णतः स्वयं सेवकों द्वारा सेवा से संभव होता है। बैठक में त्रिलोक सिंह, कांतिलाल शर्मा, विपिन ओझा, अनिल अग्रवाल, पतराम अग्रवाल, संजय ओझा, आशीष खंडेलवाल, पवन जैन, परमिंदर सोढ़ी, सुनील अग्रवाल, सुबीर खंडेलवाल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *