बालोद| शहर की उभरती खिलाड़ी भूमि नेभवानी (राजपूत) ने रायपुर के लाखे नगर में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। भूमि ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके बड़े भाई यश राजपूत नेभवानी भी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। भूमि के पिता स्वर्गीय देवानंद राजपूत नेभवानी ब्लैक बेल्ट कराटे धारी एवं कराटे प्रशिक्षक रहे हैं। पिता के निधन के बाद उनकी माता हिमांशी देवानंद राजपूत ने कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


