राजिम| छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026 के बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा पर प्रदेशभर में कर्मचारियों और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। इस घोषणा के बाद, प्रदेश के कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवन में एक नई उम्मीद जगी है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता और रायपुर संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है, जिससे वे अब बिना किसी वित्तीय चिंता के उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।


