भास्कर न्यूज | धमतरी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम के ड्रग इंस्पेक्टर संदीप सूर्यवंशी ने बताया कि सिहावा चौक और अधारी नवागांव क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान स्कूल, आंगनबाड़ी और सार्वजनिक स्थलों के आसपास तम्बाकू बेचने वाले दुकानदारों, पान ठेलों और गुमटियों में जाकर समझाइश दी गई, साथ ही नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी है।


