धमतरी| नगरी ब्लॉक के श्रमिकों को अब मात्र 5 रुपए में गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नगरी नगर मुख्यालय में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के संचालन के लिए स्थल चयन एवं आवश्यक अधोसंरचना की व्यवस्था करने के निर्देश श्रम विभाग को जारी कर दिए गए हैं। श्रम पदाधिकारी एनके साहू ने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित है। वर्तमान में यह योजना धमतरी के कचहरी चौक में संचालित हो रही है।


