भिलाई| जिला सहकारी बैंक दुर्ग के ऑडिट समिति के अध्यक्ष सीए नवीन जैन को बनाया गया है। ऑडिट समिति के अध्यक्ष के रूप में वह बैंक के आंतरिक नियंत्रण प्रणाली, वैधानिक अनुपालन, जोखिम प्रबंधन ढांचे तथा वित्तीय पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का काम करेंगे। बैंक के गुड गवर्नेंस मानकों को और मजबूत करेंगे। नियुक्ति के बाद जैन ने संस्था द्वारा भरोसा जताने पर आभार व्यक्त करते हुए पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं वित्तीय अनुशासन के उच्चतम मानकों को बनाने के संकल्प व्यक्त किया।


