अंत्योदय के संकल्प को नई गति देने वाला बजट: भावना

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बजट को अंत्योदय के संकल्प को नई गति देने वाला बताया। विधायक भावना ने बताया कि पंडरिया विधानसभा को भी कई सौगातें मिली हैं। कुंडा पीएचसी का सीएचसी में उन्नयन, पंडरिया में नालंदा लाइब्रेरी, कुंडा व कुई-कुकदूर में कॉलेज भवन निर्माण, 100 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण और सुतियापाट जलाशय विस्तार योजना के तहत 54 गांवों को पेयजल व सिंचाई सुविधा देने का प्रावधान शामिल है। भावना बोहरा ने कहा कि यह बजट प्रदेश की 3 करोड़ जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। विधायक भावना ने कहा कि बजट का मूल मंत्र संकल्प है। इसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम तक की स्पष्ट रूपरेखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करेगा। बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 22,360 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए 16,560 करोड़, कृषि व किसान कल्याण के लिए 13,507 करोड़, महिला एवं बाल विकास के लिए 11,000 करोड़ और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,050 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *