केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोद छोड़ा, गिरी गाय

बिलासपुर | निखिल आश्रम के पास केबल बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में मंगलवार सुबह एक गाय गिर गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे केबल लाइन डालने के लिए कई फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे काम के बाद अस्थायी रूप से ढंका नहीं गया। इसी दौरान गाय अचानक गड्ढे में जा गिरी। गाय के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत मदद के लिए जुट गए। स्थानीय निवासियों ने रस्सियों और लकड़ी के सहारे काफी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला। – प्रमोद कुमार, बहतराई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *