बिलासपुर | शहर की सड़कों पर रेत से भरे हाइवा दिन-रात बेधड़क दौड़ रहे हैं। ये भारी वाहन न केवल मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार से चल रहे हैं, बल्कि रिहायशी कॉलोनियों के अंदरूनी रास्तों से भी गुजर रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़कों की हालत खराब हो रही है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। कई हाइवा ओवरलोड भी नजर आ रहे हैं, जिनसे रेत सड़क पर गिरती रहती है। इससे धूल उड़ती है और प्रदूषण बढ़ रहा है। साथ ही फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ गया है। -सतीश साहू, मोपका


