रोशनी खलखो को रोकने के लिए मत पत्रों की छपाई में गड़बड़ी की : सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में हुई कुव्यवस्था एक साजिश का हिस्सा है। राज्य चुनाव आयोग इसकी जांच कराए। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थिक रांची की मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो को रोकने के लिए मत-पत्र की छपाई में गड़बड़ी की गई। प्रशासन मतगणना में व्यवस्था दुरुस्त करे। 8 बजे रात तक नहीं, लगातार हो मतगणना। प्रेस वार्ता में मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रशासन की कुव्यवस्था और साजिश के कारण 50 हजार से अधिक लोग वोट नहीं डाल पाए। एक ही परिवार को अलग-अलग वार्ड में बांट दिया गया। स्टेशन रोड में रहने वाले सैकड़ों सिखों का बूथ बदलकर अंजुमन इस्लामिया में कर दिया गया। कई लोग वोटर पर्ची लेकर जब बूथ पर पहुंचे तो उस बूथ पर उनका नाम ही नहीं था। अल्पसंख्यक इलाकों में मतदान करने गए लोगों की कोई जांच नहीं हुई। किसी भी बूथ पर सीटीवी कैमरा नहीं था। पुलिस प्रशासन की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। चुनाव कार्य में लगे सरकारी कर्मचारी वोट डालने से वंचित रह गए। सबसे महत्वपूर्ण यह कि मतदान समाप्त होने के बाद फार्म-17 नहीं दिया गया, जो सबसे महत्वपूर्ण होता है। बैलट पेपर छापने में भी गड़बड़ी हुई है। मतगणना में भी गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। मतगणना हॉल में सीसीटीवी की व्यवस्था हो। हर टेबल की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *