कारोबारी एलबी सिंह को ईडी का समन

कोयला घोटाले की जांच तेज करते हुए ईडी ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह को समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें दो दिनों बाद अपने रांची स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। एजेंसी ने इससे पहले एलबी सिंह, उनके भाई कुंभनाथ सिंह तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। मिले दस्तावेजों और पूछताछ से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। ईडी ने कुंभनाथ सिंह को 24 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *