होली पर्व को देखते हुए 24 फरवरी 2026 को रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम नागरिकों और यात्रियों को स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था। जांच के दौरान कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बेसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट तथा खालसा रेसिडेंसी समेत कुल 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खामियां पाए जाने पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा-32 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किए गए। वहीं धारा-69 के अंतर्गत 9 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया।


