रांची रेल मंडल की होली पर सौगात: 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

होली के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल के रांची रेल मंडल ने विभिन्न गंतव्यों के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें मार्च माह में अलग-अलग तिथियों पर रांची समेत कई प्रमुख स्टेशनों के बीच चलेंगी। ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल तीन मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से चलेगी। ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग-हटिया स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल तक हर बुधवार और शुक्रवार को दुर्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल दो मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार को सांतरागाछी से चलेगी। ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल पांच मार्च से 2 अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से चलेगी। ट्रेन संख्या 08105 रांची-झंझारपुर होली स्पेशल दो मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को रांची से चलेगी। ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर-रांची होली स्पेशल तीन मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार को झंझारपुर से चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *