चर्च रोड में दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल

लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड स्थित महावीर मंदिर के पास मंगलवार की रात लगभग 11 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में तीन युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को ए​क निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवकों का नाम रैयान, अन्नु और फरदीन है। तीनों फतेउल्लाह रोड के रहनेवाले हैं। चाकूबाजी की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थानेदार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा ने कहा कि फिलहाल पुलिस अपना काम कर रही है। चाकूबाजी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *